फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने दो सगे भाइयों को मारी गोली

लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने दो सगे भाइयों को मारी गोली

Wed, 17 Apr 2019 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने दो सगे भाइयों को मारी गोली
सुईथाकला। जिले की सुल्तानपुर सीमा से लगे कादीपुर थाना क्षेत्र के मझगवां के पास बाइक सवार दंपति से असलहे के बल पर लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने दो सगे भाइयों को गोली मारकर घायल कर दिया। भाइयों ने गोली लगने के बाद भी हिम्मत नहीं हारी और एक बदमाश को पकड़ लिया। शोर सुनकर गांव के लोग पहुंचे और बदमाश की पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। एक बदमाश मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों भाइयों और घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

अंबेडकरनगर जिले के महरुआ थाना क्षेत्र के खजूरडीह गांव निवासी आशुतोष पांडेय (34) अपनी पत्नी रिंकी के साथ विजेथुआ महावीर धाम से दर्शन कर बाइक से घर लौट रहे थे। वह सूरापुर गोल चौराहे से आगे मझगांव के पास पहुंचे थे तभी पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक लिया। एक बदमाश ने असलहा सटा दिया और बाइक के पीछे बैठी आशुतोष की पत्नी के गले से सोने की चेन और मंगलसूत्र छीनने लगे। तभी पीछे से दो सगे भाई अजयदीप मिश्र और कुलदीप मिश्र पुत्र शीतला मिश्र निवासी मझगंवा थाना कादीपुर सुल्तानपुर पहुंच गए। दोनों भाइयों ने हिम्मत दिखाई और लूट का विरोध करते हुए बदमाशों की बाइक से चाभी निकाल कर दूर फेंक दिया। इतने में एक बदमाश ने अजयदीप मिश्र को गोली मार दी। अजयदीप का भाई कुलदीप एक बदमाश को उठाकर जमीन पर पटक दिया तभी दूसरे बदमाश ने कुलदीप को भी गोली मार दी। दोनों भाइयों को पेट में गोली लगी है। गोली लगने के बाद भी दोनों भाई हिम्मत नहीं हारे और बदमाशों से जूझते रहे। इतने में शोर सुनकर गांव के लोग भी दौड़कर पहुंच गए। ग्रामीणों को अपनी तरफ आता देख एक बदमाश बाइक छोड़कर पैदल फरार हो गया। जबकि दूसरे को पकड़कर लोगों ने पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। पकड़े गए बदमाश की पहचान रौनक सिंह निवासी भदैया कोतवाली कादीपुर सुल्तानपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने गोली से घायल दोनों भाइयों और एक बदमाश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां से तीनों को जिला अस्पताल सुल्तानपुर रेफर कर दिया गया। डाक्टरों के मुताबिक दोनों भाइयों की हालत खतरे से बाहर है। सूचना पर एसपी सुल्तानपुर समेत बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन



मेनका गांधी ने बहादुर भाइयों का लिया हालचाल
सुईथाकला। जौनपुर जिले की सुल्तानपुर सीमा पर मझगवां के पास बदमाशों की गोली से घायल बहादुर भाइयों का हाल जानने के लिए केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी सुल्तानपुर जिला अस्पताल पहुंची। उन्होंने दोनों भाइयों के बेहतर इलाज के लिए सीएमओ को निर्देश दिया। मेनका गांधी इसी इलाके से चुनाव लड़ रही हैं। चुनाव आयोग ने उनपर 48 घंटे तक चुनाव प्रचार करने पर रोक लगा दी है। लिहाजा वह शहर में स्थित अपने आवास पर थीं। उसी दौरान घटना की सूचना मिलते ही वह सीधे अस्पताल पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed