{"_id":"5cd32ef4bdec22076759e4ad","slug":"21557343988-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की मौत बेटा बाल - बाल बचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
महिला की मौत बेटा बाल - बाल बचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिकरारा । क्षेत्र के राय बरेली जौनपुर मार्ग पर बुधवार की शाम बोधापुर गांव के समीप मुरकटा के मंदिर के पास ट्रक की चपेट में आने से एक महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहा उसका बेटा बाल बाल बच गया । मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
जलालपुर थाना क्षेत्र के सिरकोनी बकराबाद (कादीपुर ) गांव निवासी निवासी सुनीता सिंह ( 40) पत्नी सत्य प्रकाश सिंह बुधवार को बाइक से अपने बेटे प्रतीक के साथ रिश्तेदारी क्षेत्र के गोनापार गाँव में आयोजित शादी समारोह से घर जा रही थीं। उनके साथ उनके रिश्तेदार क्षेत्र के गोनापार गाँव निवासी कमलेश के बेटे जयहिंद दूसरी बाइक से पीछे पीछे चल रहे थे। बुधवार की देर शाम लगभग साढ़े सात बजे उक्त मार्ग पर बोधापुर मोड़ पर मुरकटा मंदिर के पास प्रतीक की बाइक मछलीशहर से जौनपुर की ओर जा रही ट्रक की चपेट में आ गई। जिससे चालक छिटक कर दूर जा गिरा । जबकि महिला के सिर पर से ट्रक का चक्का गुजर गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहा उनका बेटा बाल बाल बचा गया । ट्रक चालक ट्रक को फतेहगंज के समीप पेट्रोल पम्प पर छोड़कर फरार हो गया । पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।