फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   शार्टसर्किट से लगी आग, गैस सिलेंडर में विस्फोट, मकान क्षतिग्रस्त

शार्टसर्किट से लगी आग, गैस सिलेंडर में विस्फोट, मकान क्षतिग्रस्त

Tue, 02 Apr 2019 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
शार्टसर्किट से लगी आग, गैस सिलेंडर में विस्फोट, मकान क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
करंजाकला। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के अफलेपुर गांव में सोमवार को सुबह 11:30 बजे शार्टसर्किट से मकान में आग लग गई। आग लगने के चलते रसोई गैस सिलिंडरमें विस्फोट हो गया। जिससे मकान की छत टूट गई और दीवारें भी दरक गई। सिलिंडर आधे से अधिक खाली था वरना विस्फोट ज्यादा बड़ा होता। परिवार के लोग बाल बाल बच गए। कमरे रखे कपड़े, बिस्तर, खाद्यान्न समेत अन्य कीमती सामान जलकर राख हो गए। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया।

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के हमजापुर निवासी संतोष यादव प्राइवेट बिजली कर्मचारी है। वह अफलेपुर गांव में मिठाईलाल विश्वकर्मा के मकान की पहली मंजिल पर किराए के कमरे में रहता हैं। भूतल पर मकान मालिक और उनके परिवार के सदस्य रहते हैं। सोमवार को दिन में खाना बनाने के बाद संतोष यादव की पत्नी अपना कमरा बंदकर नीचे बरामदे में महिलाओं के साथ बैठकर बातें कर रही थीं। उसी दौरान उनके कमरे से तेज धुआं उठता देख किसी ने शोर मचाया। आस पास के लोग जुट गए। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तबतक कमरे में आग की लपटें तेज हो चुकी थीं। जिस कमरे में आग लगी थी उसी में रसोई गैस सिलिंडर रखा गया था। सिलिंडर में आग लगने की जानकारी होते ही आग बुझाने के लिए जुटे लोग सुरक्षा के लिहाज से दूर जाकर खड़े हो गए। तभी गैस सिलिंडर में विस्फोट हो गया। विस्फोट होते ही मकान की छत को तोड़ते हुए गैस सिलिंडर कमरे में आ गिरा। सिलिंडर में भरी गई गैस का आधे से अधिक हिस्सा इस्तेमाल हो गया था नहीं तो विस्फोट और भी घातक हो सकता था। गैस सिलेंडर में विस्फोट के बाद लोग करीब पहुंचे और आग पर काबू पा लिया। आग लगने से कमरे में रखे कपड़े, इलेक्ट्रानिक सामान, खाद्यान्न आदि जलकर राख हो गए। और मकान की छत टूटने के अलावा दीवारें भी दरक गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed