फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   शौच के लिए गई युवती का युवक ने बनाया वीडियो

शौच के लिए गई युवती का युवक ने बनाया वीडियो

Fri, 28 Dec 2018 12:13 AM IST
shashikant misra shashikant misra
Updated Fri, 28 Dec 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
शौच के लिए गई युवती का युवक ने बनाया वीडियो
सुरेरी। क्षेत्र के एक गांव निवासी दो युवती बुधवार की रात शौच के लिए बाहर गई थीं। आरोप है कि वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र निवासी एक युवक ने उसकी वीडियो बना लिया। युवती ने देखा तो परिजनों को फोन किया। परिजन दौड़े तो आरोपी युवक भागने लगा जिसे दौड़ाकर परिजनों ने पकड़ लिया। इस दौरान उसे हल्की चोटें भी आईं। अपर पुलिस अधीक्षक संजय राय ने बताया कि पुलिस ने छेड़खानी के प्रयास को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। दोनों पक्षों से छह लोगों का शांति भंग में चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन

वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र निवासी युवक के ननिहाल वालों को जब इस बात का पता चला तो वह भी पहुंच गए। युवक बेवजह मारने पीटने का आरोप लगाने लगा। इसी बात पर दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इसकी सूूचना किसी ने पुलिस को दी। पुलिस भी मौके पर पहुुंच गई और दोनों पक्षों को थाने ले गई। युवतियों ने थाने में बताया कि युवक उनका वीडियो बना रहा था लेकिन पुलिस वीडियो बनाने के आरोप में केस दर्ज न कर समझौता कराने में जुट गई। युवतियों के परिजन गुरुवार को जब पुलिस अधिकारियों को फोन किया तो पुलिस ने दोनों पक्षों का शांति भंग में चालान कर दिया। अपर पुलिस अधीक्षक संजय राय का कहना है कि छेड़खानी के प्रयास को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। पुलिस ने दोनों पक्षों से छह लोगों का शांति भंग में चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed