{"_id":"5c1a8d96bdec2256cf3e7e96","slug":"21545244054-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने नहीं सुना तो धरने पर बैठ गया युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंगराबादशाहपुर। घर का रास्ता बंद किए जाने की शिकायत लेकर थाने पहुंचे युवक की सुनवाई नहीं हुई तो वह थाना गेट के पास धरने पर बैठ गया। शाम तक पुलिस ने उसे समझा बुझाकर घर भेज दिया। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के आदर्शनगर बभनौटी निवासी अजय कुमार यादव बुधवार को शिकायत लेकर थाने आया था। उसने आरोप लगाया कि मोहल्ले के कुछ लोग उसके घर आने जाने का रास्ता बंद कर दिये हैं। विरोध करने पर उसे मारने पीटने की धमकी दी जा रही है । इस बाबत जब वह थाने मे सुबह प्रार्थना पत्र लेकर गया तो थाने मे उसे न्याय नहीं मिला। आरोप लगाया कि पुलिस ने उसे डाटकर भगा दिया। इससे नाराज युवक थाना गेट के सामने धरने पर बैठ गया। शाम को करीब सात बजे पुलिस उसे उठाकर थाने के अंदर ले गई जहां समझा बुझाकर उसे घर भेज दिया। हालांकि थानाध्यक्ष शशिभूषण राय ने ऐसी किसी घटना से अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।