फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   बेकाबू बस की चपेट में आने से एक की मौत, एक घायल

बेकाबू बस की चपेट में आने से एक की मौत, एक घायल

Tue, 19 Feb 2019 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
बेकाबू बस की चपेट में आने से एक की मौत, एक घायल

विज्ञापन
केराकत। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सिहौली चौराहे के पास मंगलवार की शाम करीब सवा चार बजे एक बेकाबू बस की चपेट में आने से अधेड़ की मौत हो गई जबकि ट्रैक्टर चालक घायल हो गया। सड़क किनारे रखी गुमटी क्षतिग्रस्त हो गई। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भे ज दिया।
वाराणसी से आजमगढ़ की ओर जा रही प्राइवेट बस शाम को सवा चार बजे सिहौली चौराहे के पास पहुंची थी तभी अनियंत्रित होकर एक गुमटी से टकराते हुए सड़क किनारे खड़े अधेड़ को कुचलते हुए आगे ट्रैक्टर से टकरा गई। बस की चपेट में आने से औव्वार गांव निवासी सुभाष निषाद (45) की मौत हो गई। सुभाष बोलेरो चालक था वह चौरेहे के पास एक गैराज पर अपनी बोलेरो बनवा रहा था। दूसरी पटरी पर जा रहा था तभी बस इदरीस नाई की गुमटी को टक्कर मारते हुए आगे निकली। बस की चपेट में आने से सुभाष की मौत हो गई। आगे बस ट्रैक्टर से टकरा गई जिससे चालक सुरेश निवासी जमुहाई झारखंड घायल हो गया। घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम करने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने समझा बुझाकर लोगों को शांत करा दिया। घायल ट्रैक्टर चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


सुभाष की मौत से परिजनों पर टूटा गमों का पहाड़
केराकत। सिहौली चौराहे पर मंगलवार को बस से कुचलकर हुई ग्राम अव्वार निवासी सुभाष निषाद की मौत के चलते परिजनों पर गमो का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक बोलेरो चलाकर अपना व अपने परिवार का जीवको पार्जन करता था। वह अपना बैलेरो को बनने हेतु सिहौली पर एक गैरेज पर दिया था। वह बोलेरो बनने के बाद लेने जा रहा था कि अचानक वह बस के चपेट में आ गया। जिसके चलते मौके पर ही मौत हो गई।मृतक की पत्नी मीरा देवी की रोते रोते बुरा हाल हो चुका है। मृतक के दो लड़के व एक लड़की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed