फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   अधेड़ को गोली मारकर किया घायल

अधेड़ को गोली मारकर किया घायल

Fri, 25 Jan 2019 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jan 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
अधेड़ को गोली मारकर किया घायल
जौनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के ख्वाजगीटोला मोहल्ले में बुधवार की आधी रात को घर में सो रहे एक अधेड़ को बदमाश ने गोली मारकर घायल कर दिया। गोली उसके बांयें हाथ की कलाई में लगी है। जिला अस्पताल से उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया। घायल की बेटी की तहरीर पर पुलिस ने प्राणघातक हमले के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के ख्वाजगीटोला मोहल्ला निवासी मो. रजा (53) अपने कमरे में सो रहे थे। उनके घर का चैनल गेट खुला था। आरोप है कि रात में करीब 12 बजे एक युवक पुरानी रंजिश को लेकर कमरे में घुस गया और गोली मार दी। गोली बायें हाथ की कलाई में लगी है। गोली की आवाज सुनकर परिवार के लोग पहुंचे तो आरोपी फरार हो गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना देते हुए घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल से उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया गया। इस संबंध में सीओ सिटी नृपेंद्र का कहना है कि घायल मोहम्मद रजा की बेटी जीनत फात्मा की तहरीर पर पुलस ने मोहल्ला मीरमस्त निवासी शहजादे के खिलाफ प्राणघातक हमले के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। गोली मारने वाले आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed