{"_id":"5c3794dbbdec22732e1ef4c5","slug":"181547146459-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी भरे गड्ढे में गिरी पिकअप, युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मछलीशहर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के थलोई भिखारीपुर गांव के पास सुजानगंज मार्ग पर बुधवार की रात एक पिकअप पुलिया को तोड़ते हुए पानी भरे गड्ढे में पलट गई। पिकअप मे ंसवार एक अज्ञात युवक की मौत हो गई। पास में ही एक मार्शल जीप भी दुर्घटनाग्रस्त हालत में मिली। मौके पर कोई और नहीं मिला। सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और दोनों लावारिश वाहनों को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। दोनों वाहनों की स्थिति को देखने से अंदाजा लगाया जा रहा कि वाहन पशुओं को उठाने वाले पिकअप गैंग के हो सकते हैं। थलोई गांव के लोग गुरुवार को सुबह जब टहलने के लिए निकले थे तभी सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में पिकअप पलटने की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर क्षेत्राधिकारी विजय कुमार सिंह और प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने की कोशिश की लेकिन पहचान नहीं हो सकी। क्रेन की मदद से पुलिस ने पिकअप को गड्ढे से निकालवाया और पिकअप व पास में लावारिश हाल में दुर्घटनाग्रस्त मिली मार्शल जीप को कब्जे में ले लिया। सीओ विजय कुमार सिंह का कहना है कि पुलिस दोनो वाहनों का पता लगा रही है शीघ्र ही पता लगा लिया जाएगा। मृतक की पहचान के लिए जिले के सभी थानों के अलावा आस पास के जिलों में भी उसकी फोटो भेज दी गई है। मृतक की पहचान होने पर घटना का खुलासा हो पाएगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।