फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   पटाखा विस्फोट में गई थी आठ लोगों की जान

पटाखा विस्फोट में गई थी आठ लोगों की जान

Sun, 24 Feb 2019 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
पटाखा विस्फोट में गई थी आठ लोगों की जान

विज्ञापन
जौनपुर। जिले में पटाखों का असुरक्षित और अवैध तरीके से भंडार किया जा रहा है। घनी आबादी वाले इलाकों में पटाखे बनाए जा रहे हैं। कई बार विस्फोट के बाद भी जिला प्रशासन ने सुरक्षा के उपायों पर अमल नहीं कराया और न ही चौकसी बरती जा रही है। नगर कोतवाली क्षेत्र के ही ओलंदगंज और जेसीज चौराहे के बीच स्थित एक मकान में वर्ष 2008 में पटाखा बनाते समय विस्फोट होने से आठ लोगों की मौत हुई थी। जिस घर में पटाखा बनाया जा रहा था उस परिवार के सभी सदस्यों की मौत हो चुकी है।
15 दिसंबर 2017 को बक्शा थाना क्षेत्र के बेलापुर गांव में पटाखों के गोदाम में विस्फोट हो गया। इससे आरिफ (12) और उसके बड़े भाई आशिक (22) की मौत हो गई थी। नतीजन 16 नवंबर 2009 को मडिय़ाहूं कोतवाली क्षेत्र के मिरदहा मोहल्ले में पटाखा बनाते समय विस्फोट हो गया था। इस घटना में लाल मोहम्मद उर्फ लल्ला, हारुन, एहसान की मौके पर ही मौत हो गई थी, जिसके बाद प्रशासन की तंद्रा भंग हुई, ङ्क्षकतु सख्ती की पोल 2015 में खुल गई। मछलीशहर कोतवाली के सादीगंज दक्षिणी मोहल्ले में कूड़े के ढेर में 19 अप्रैल 2015 को विस्फोट हो गया। इसमें तीन बच्चों की मौत हो गई थी। एक ने मौके पर दम तोड़ा था, तो दो की दूसरे दिन उपचार के दौरान मौत हो गईं थी। इस बार भी प्रशासन हरकत में आया, लेकिन 14 मई 2017 में फिर हादसा हुआ। जहां शहर कोतवाली के कटघरा मोहल्ले में पटाखा रखे घर में अचानक विस्फोट हो गया। हादसे में नन्हकी (23) की मौत हो गई, जबकि नौसाबा (48) ने एक माह बाद उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद भी जिम्मेदार हरकत में आए थे। कटघरा मोहल्ले में 13 लोगों को पास पटाखा बाने का लाइसेंस है लेकिन यह कारोबार 40 से अधिक घरों में होता है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में हैं 12 बेड
जौनपुर। जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में 12 बेड हैं। अगर कभी भदोही जैसी घटना हुई तो जिला अस्पताल की व्यवस्था चरमरा सकती है। हालांकि मुख्य चिकित्साल अधीक्षक डा. एसके पांडेय का कहना है कि अस्पताल में सारी व्यवस्थाएं मुकम्मल हैं। डाक्टर, स्टाफ के अलावा दवाओं की उपलब्धता 24 घंटे है। बर्न वार्ड में एसी की व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed