फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   जुलूस में शामिल उपद्रवियों ने बाइक एजेंसी में की तोड़फोड़

जुलूस में शामिल उपद्रवियों ने बाइक एजेंसी में की तोड़फोड़

Sun, 14 Apr 2019 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
जुलूस में शामिल उपद्रवियों ने बाइक एजेंसी में की तोड़फोड़

विज्ञापन
सिकरारा। क्षेत्र के प्रतापगंज बाजार में स्थित बाइक शोरूम में रविवार को जुलूस में शामिल उपद्रवियों ने तोड़फोड़ की। चार बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया। यहां मौजूद एक मिस्त्री के साथ मारपीट की और फरार हो गए।

एक बजे दिन में बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर जयंती के जुलूस में शामिल लोग गुलजारगंज से सिकरारा की तरफ जा रहे थे। रास्ते में जायसवाल टीवीएस एजेंसी पर जुलूस से अलग होकर दो युवक अपनी ग्लैमर बाइक ठीक कराई और जाने लगे। मिस्त्री ने अपनी मजदूरी मांगी तो दोनों उससे गालीगलौज करने लगे। दोनों ने फोन करके जुलूस में शामिल अन्य साथियों को भी बुला लिया। बकौल एजेंसी मालिक मनोज जायसवाल उन लोगों ने लाठी डंडे व ईंट से मारकर चार बाइकों को क्षतिग्रस्त कर दिया और मिस्त्री को भी मारापीटा। पीड़ित ने थाने पर पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट, तोड़फोड़ करने तथा दहशत फैलाने की तहरीर दी है। थानाध्यक्ष संजीव सिंह ने बताया कि घटना की तहरीर मिल गई है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed