{"_id":"5d0933718ebc3e0594555e59","slug":"156088406719-jaunpur-news87","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारात में हुई मारपीट में चार महिला समेत नौ घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बारात में हुई मारपीट में चार महिला समेत नौ घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सतहरिया । मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कैथापुर गांव में सोमवार रात 12 बजे बरात में खाना खाने के दौरान लड़कों में मारपीट हो गई। इसमें चार महिला समेत नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराते हुए सभी घायलों को पीएचसी मुंगराबादशाहपुर में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के कारण सात लोगों को जिला अस्पताल भेज दिया गया है जबकि दो को मामूली चोटें आई थीं।
कैथापुर गांव के तुलसीराम के यहां बारात आई थी। इसमें बिंद और यादव परिवार के लड़के शामिल हुए। खाना खाने के दौरान किसी बात पर दोनों गुटों में कहासुनी होने लगी। देखते-देखते लाठी डंडे चलने लगे। बच्चों के मारपीट में घर के बड़े भी कूद गए। इसमें एक तरफ से स्वयंबर बिंद (70), राहुल बिंद (21), शंकर लार्ल (38), श्रीनाथ बिंद (61), चंदा देवी (60), गीता देवी (29), सीता देवी (43), अनीता देवी (55), हरिशचंद (29) गंभीर रूप से घायल हो गए। किसी ने मारपीट की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ। घायलों को पीएचसी मुंगराबादशाहपुर ले जाया गया। हालत गंभीर होने के कारण वहां के चिकित्सकों ने स्वयंवर, राहुल, शंकर , श्रीनाथ, चंदा, सीता और गीता को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अनीता और हरिशचंद को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
बरात में डीजे की धुन पर हाथापाई
मुंगराबादशाहपुर। बनवीरपुर गांव में आई बरात में डीजे पर डांस के दौरान बराती-घराती आमने सामने हो गए। दोनों गुटों में मारपीट हुई। बराती नाराज हो गए। खैर काफी मान-मनुहार के बाद शादी की रस्म अदा की गई।
विज्ञापन
गुलजारगंज के मनिकापुर से बनवीरपुर गांव में धनीराम बिंद के यहां बारात आई थी। स्टेज पर डांस ल रहा था। तभी बराती डीजे पर गीतों की फरमाइश करने लगे। घराती और बराती की अलग-अलग फरमाइशों पर विवाद हो गया। मारपीट की नौबत आ गई। तुरंत डीजे को बंद कराया गया। वर पक्ष ने शादी करने से इनकार कर दिया। दोनों तरफ के बड़े बुजुर्गों के बीच पंचायत होने लगी। काफी मान मनुहार के बाद शादी हो पाई।