{"_id":"5d0686fc8ebc3e1c62647c68","slug":"156070884819-jaunpur-news188","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में चकबंदी कानूनगो की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में चकबंदी कानूनगो की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
जफराबाद। जगदीशपुर गांव में किराए एक मकान में रह रहे चकबंदी कानूनगो रामचंद्र यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रात में करीब दो बजे उनका शव उनके कमरे में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वह कटघरा प्रसार विभाग में तैनात थे। पुलिस लाश को पोस्टमार्टम हेतु कार्रवाई करते हुए मामले की छानबीन कर रही है।
बस्ती जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कटघरा खुर्द गांव निवासी रामचंद्र यादव (55) पिछले दो साल से जिले में चकबंदी विभाग में कानूनगो के पद पर कार्यरत थे। वह जफराबाद थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में स्थित जयप्रकाश गुप्ता के मकान में किराए पर रहते थे। मकान मालिक जयप्रकाश ने बताया कि शनिवार की रात करीब दो बजे रामचंद्र के कमरे का दरवाजा खुला था। देर रात कमरा खुला देकर जयप्रकाश भीतर गए तो देखा कि रामचंद्र जमीन पर ही बिस्तर लगाकर सोए हैं। उन्हें जगाने का प्रयास किया तो उनके शरीर में कोई हरकत नहीं हुई। अनहोनी की आशंका में उन्होंने डायल 100 को सूचना दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें रात में तीन बजे अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने उनकी मौत की सूचना फोन पर परिजनों को दी। भाई सूर्यचंद्र यादव समेत अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। उनके शव के पास शराब की बोतल मिली है। परिजनों के मुताबिक वह रोज शराब पीते थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सिटी नृपेंद्र का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौका असली कारण पता चल सकेगा।