फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   आठ वर्षीया मासूम के साथ दुष्कर्म

आठ वर्षीया मासूम के साथ दुष्कर्म

Sun, 16 Jun 2019 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
आठ वर्षीया मासूम के साथ दुष्कर्म

विज्ञापन
धर्मापुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की रात आठ वर्षीय मासूम बालिका को अकेला पाकर पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया। दुष्कर्मी के चंगुल से छूटने के बाद घर पहुंच कर रोती बिलखती बालिका घर पहुंची। परिजनों ने रविवार को थाने में आरोपी के विरुद्ध तहरीर दी, जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। आरोपी की तलाश कर रही है।

आरोप है कि थाना क्षेत्र के एक गांव में पीड़ित के पड़ोस में शनिवार की रात बारात आई थी। बारात की शोरगुल का फायदा उठा कर उसी गांव के निवासी पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने बालिका का मुंह दबाकर खेतो में खींच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्मी के चंगुल से छूटने के बाद रोती हुई बालिका अपने घर पहुंची और परिजनों को अपनी आपबीती बताई। परिजन उसे लेकर रविवार को गौराबादशाहपुर थाने पर पहुंचे। इंस्पेक्टर विजय कुमार चौरसिया का कहना है कि बालिका की तहरीर पर आरोपी युवक अजीत के विरुद्ध पाक्सो सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित का मेडिकल कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed