{"_id":"5cfea75abdec22073a5fefac","slug":"15601928501525-jaunpur-news86","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी दिलाने के नाम पर 25 हजार की ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जफराबाद। क्षेत्र के हौज गांव निवासी एक युवक से उसके मामा के लड़के ने नौकरी दिलाने के नाम पर 25 हजार रूपए ले लिया। हौज गॉव निवासी सुरेश कुमार चौहान पुत्र साहबलाल चौहान गुजरात के सूरत में सिलाई का काम करता था। वह महीने में दस हजार रुपये कमाता था। भदोही जनपद के नवधन गॉव निवासी उसके सगे मामा का लड़का पंकज चौहान बिहार के एक फैक्ट्री में काम करता है। उसने सुरेश को बताया कि अगर वह 20 हजार रुपए महीना कमाना चाहता है तो उसके पास आ जाए। 20 हजार की लालच में सुरेश बिहार स्थित उस कंपनी में पहुंच गया। वहाँ पर पंकज ने कहा कि 25 हजार रुपए नौकरी लेने के लिए रिश्वत देना होगा। उसके बाद ही नौकरी मिलेगी। सुरेश ने पैसा दे दिया। उसके बाद उसे कंपनी में लेबर के रूप में रखा गया। जब उसने विरोध किया तो उसका आधार कार्ड छीन लिया। उसे तीन हफ्ते तक घर नहीं आने दिया गया। वह किसी तरह से भागकर घर आया। इसके बाद उसने पुलिस को तहरीर देकर घटना से अवगत कराया। जफराबाद थानाध्यक्ष मधुप कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।