फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   सनकी युवक ने गला रेतकर की चचेरे भाई की हत्या

सनकी युवक ने गला रेतकर की चचेरे भाई की हत्या

Mon, 10 Jun 2019 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
सनकी युवक ने गला रेतकर की चचेरे भाई की हत्या
मीरगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के अलापुर गांव की दलित बस्ती मे शनिवार को सुबह एक सनकी और नशे के लती युवक ने ने अपने चचेरे भाई की गला रेतकर हत्या कर दी। सुबह पांच बजे खेत में किशोर का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक के घर से खून से सना चाकू बरामद कर लिया। हत्यारोपी घर से फरार है। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मीरगंज थाना के अलापुर गांव निवासी जवाहर लाल अपने पुत्र पवन गौतम (15) और मां जगवंती देवी (60) के साथ रहते थे। जवाहर के दूसरे भाई मनोहर का पुत्र धर्मराज(32) घर पर अकेले रहता है। उसके माता-पिता की मौत हो चुकी है। चार साल पहले उसकी पत्नी भी उसे छोड़कर चली गई। वह नशे का लती हो गया है। नशे में धुत होकर आए दिन पट्टीदारों, पड़ोसियों से विवाद करता रहता है। शनिवार की शाम को भी उसने जवाहरलाल से किसी बात पर उससे झगड़ा हुआ था। रविवार को सुबह जवाहरलाल का बेटा पवन गौतम (15) खेत में गया था। करीब पांच बजे गांव की महिलाएं खेत की ओर निकली तो घर से छह सौ मीटर दूर खून में सना पवन का शव देखकर शोर मचाया। उसका गला धारदार हथियार से रेता गया था। शोर सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

शनिवार की शाम को हुए विवाद के चलते परिजनों का शक गहरा गया। घर पर देखा गया तो आरोपी युवक फरार था। सुबह छह बजे तक थानाध्यक्ष बालेंद्र यादव भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटना की जानकारी उच्च अधिकारीयों को दी तो आठ बजे सर्किल सीओ विजय सिंह और सर्किल के अन्य थानों से भी फोर्स पहुंच गई। पुलिस ने हत्यारोपी के घर में तलाशी ली तो खून में सना चाकू बरामद हुआ। मृतक के पिता जवाहरलाल की तहरीर पर पुलिस ने हत्यारोपी धर्मराज (32) के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मीरगंज थाने पहुंचे पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संजय राय ने बताया कि आरोपी सनकी किस्म का है । शाम को वह मृतक के पिता को धमकाया भी था और और सुबह उसके पुत्र की हत्य कर दी। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed