{"_id":"5cf9615cbdec22072a554d19","slug":"155984725419-jaunpur-news168","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस अभिरक्षा से फरार अभियुक्त ने किया समर्पण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मछलीशहर। 19 अप्रैल को दीवानी न्यायालय की कैंटीन से पुलिस को चकमा देकर फरार अभियुक्त ने गुरुवार को एसीजेएम द्वितीय के न्यायालय में समर्पण कर दिया। जहां से अदालत ने उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के बसहटा गांव निवासी शेरबहादुर यादव के खिलाफ छेड़खानी, एससी एसटी एक्ट के तहत कोतवाली में मुकदमा दर्ज था। गुंडा एक्ट के तहत वह जिलाबदर भी घोषित किया गया था। पुलिस उसे गिरफ्तार कर 19 अप्रैल को दीवानी न्यायालय में पेशी के लिये ले गयी थी। न्यायालय ने उसकी जमानत याचिका खारिज कर जेल भेजने का आदेश पारित किया। जब पुलिस उसे लेकर जेल पहुंचाने जा रही थी तो कैंटीन में जलपान करने के दौरान वह पुलिस वालों को चकमा देकर फरार हो गया था। पुलिस ने फरार अभियुक्त की तलाश में कई जगह छापेमारी भी की और उसके घर पर कुर्की की नोटिस चस्पा करवा दिया। पुलिस के दबाव बनाने पर अभियुक्त ने गुरुवार को स्वयं को एसीजेम (द्वितीय ) के न्यायालय में समर्पण कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।