फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   रास्ता देने के विवाद में मनबढ़ों ने डीसीएम चालक को पीटा

रास्ता देने के विवाद में मनबढ़ों ने डीसीएम चालक को पीटा

Wed, 05 Jun 2019 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
रास्ता देने के विवाद में मनबढ़ों ने डीसीएम चालक को पीटा

विज्ञापन
खेतासराय। क्षेत्र के खुटहन मार्ग पर मंगलवार की रात तगादा और माल सप्लाई करके लौट रहे डीसीएम चालक और सड़क पर खड़े बोलेरो सवार लोगों के बीच मारपीट हो गई। पुलिस बोलेरो को थाने लाई। डीसीएम मालिक ने बोलेरो सवार लोगों के खिलाफ मारपीट कर चेन एवं रुपये लूटने की तहरीर दी है ।

नगर के कोहरौटी वार्ड निवासी अमित कुमार गुप्त की पारले प्रोडक्ट की एजेंसी है। बीती रात करीब नौ बजे अमित कुमार समान की आपूर्ति और तगादा करके अपने वाहन चालक संतोष निवासी कासिमपुर के साथ वापस लौट रहे था। दस लोग कलांपुर में नौली मोड़ के पास एक शराब की दुकान सामने अपनी बोलरो खड़ी करके शराब पी रहे थे। रास्ता मांगने पर उन्होंने डीसीएम चालक संतोष की पिटाई कर दी। आरोप है कि उन्होंने एक लाख साठ हजार रुपये और गाड़ी मालिक अमित गुप्ता से सोने की चेन छीन ली। अमित कुमार ने पुलिस को सुचना दी तो मौके पर पहुंची पुलिस बोलेरो को थाने ले आई जबकि आरोपी भाग गए । गाड़ी मालिक ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मारपीट व रुपए तथा चैन छिनने की तहरीर दी है । थानाध्यक्ष जगदीश कुशवाहा का कहना है कि नौली मोड़ पर रास्ता देने के विवाद में बारातियों और डी सीएम चालक से मारपीट हुई थी। लूट की बात निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed