फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   कच्चा मकान और पांच रिहायशी छप्पर जलकर राख .

कच्चा मकान और पांच रिहायशी छप्पर जलकर राख .

Tue, 04 Jun 2019 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
कच्चा मकान और पांच रिहायशी छप्पर जलकर राख .

विज्ञापन
जौनपुर। जिले में अलग-अलग स्थानों पर अगलगी की घटनाओं में एक रिहायशी कच्चा मकान और पांच छप्पर जलकर राख हो गए। इन घरों के गृहस्थी के सारे सामान भी जलकर राख हो गए। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
महराजगंज क्षेत्र के राजपुर रुखार गांव में रविवार की रात 12 बजे आग लगने से दो रिहायशी छप्पर जलकर राख हो गए। राजपुर रुखार गांव निवासी मालिक वर्मा व नन्हेलाल वर्मा के रिहायशी छप्पर में रविवार रात आग लग गई। जब तक ग्रामीण आग पर काबू पाते तबतक दोनों छप्पर में रखा गृहस्थी का सामान अनाज, बिस्तर, चारपाई आदि जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र के ग्राम किल्हापुर तरहठी निवासिनी कमला देवी के रिहायशी कच्चे मकान में रविवार की रात्रि 10 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई जिससे घर मे रखे सभी सामान जलकर राख हो गया। रात तेज हवा चल रही थी अचानक कमला देवी का रिहायशी छप्पर आग की लपटो से घिर गया। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। पवारा थाना के चितांव गांव मे आग लगने से तीन रिहायशी मड़हा जल कर राख हो गया। जिसमे एक गाय झुलस गई और गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। चितांव गांव निवासी महेन्द्र प्रसाद यादव, गिरिजा शंकर यादव, तथा सुरेंद्र प्रसाद यादव के मड़हे में बीती रात लगभग दो बजे अचानक आग लग गई। आग लगते ही ग्रामीणों ने पुलिस तथा फायर बिग्रेड को सुचना देकर आग बुझाने मे जुट गए। बीस मिनट बाद यूपी 100 पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीण जब तक आग पर काबू पाते तब तक पूरा मड़हा जलकर राख हो गया। जिसमे रखा 15 क्विंटल गेहूं व चावल, 3 कुंतल आलू, बर्तन, तीन साइकिल समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed