{"_id":"5cf56917bdec2207382fbbfe","slug":"155958709120-jaunpur-news98","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकि त्सक ने किशोरी के साथ की छेडख़ानी, गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बरसठी। स्थानीय थाना क्षेत्र के आलमगंज बाजार में स्थित एक क्लीनिक पर दवा लेने गई किशोरी के साथ चिकित्सक ने छेड़खानी की। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी चिकित्सक को गिरफ्तार कर लिया।
बरसठी थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी दवा लेने के लिए लिए अपनी मां के साथ आलमगंज बाजार में स्थित एक चिकित्सक के पास गई थी। आरोप है कि जांच के बहाने चिकित्सक किशोरी को अंदर पर्दे के पीछे ले गया। जहां उसने उसके साथ अश्लील हरकत करनी शुरू कर दी। किशोरी चिल्लाते हुए बाहर निकली तो बाहर बैठी उसकी मां भी घबरा गई। आसपास के लोग जुट गए। सूचना मिलते ही लड़की के परिवार के दूसरे सदस्य भी आ गए। परिजनों ने चिकित्सक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। किशोरी की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी चिकित्सक डॉ सचिन चंद्रा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।