फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   नलकूप की टंकी में अधेड़ का अधजला शव मिलने से सनसनी

नलकूप की टंकी में अधेड़ का अधजला शव मिलने से सनसनी

Sun, 02 Jun 2019 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
नलकूप की टंकी में अधेड़ का अधजला शव मिलने से सनसनी

विज्ञापन
खेतासराय। क्षेत्र के पोरईकलां गांव में शनिवार की सुबह बस्ती से दूर एक निजी नलकूप की सूखी टंकी में अधेड़ का अधजला शव बरामद किया गया। स्थानीय पुलिस, डाग स्क्वाड और फोरेंसिक टीम ने मौके पर जाकर छानबीन की लेकिन कोई अहम सुराग हाथ नहीं लगा। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजय कुमार श्रीवास्तव ने एक सप्ताह के भीतर घटना का खुलासा करने का भरोसा परिजनों को दिया है।
पोरई कलां गांव निवासी रामवृक्ष चौरसिया (47) शुक्रवार की शाम घर से दूर अपने पाही पर खेत की रखवाली के लिए गए थे। खाना खाने के लिए वह शाम आठ बजे तक घर नहीं आए तो उन्हें बुलाने के लिए परिवार का कोई सदस्य पाही पर पहुंचा लेकिन वहां रामवृक्ष नहीं मिले । परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दी। रात में 11 बजे पुलिस पहुंची। काफी खोजबीन के बाद भी उनका पता नहीं चला। शनिवार की सुबह गांव की आबादी से लगभग एक किलोमीटर दूर बृजमोहन गौड़ पंपिंगसेट चलाने पहुंचे तो उनके ट्यूबवेल की सूखी टंकी में अधजला शव मिला। उन्होंने शोर मचाया तो ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। चेहरा बुरी तरह झुलसने के कारण पहचान नहीं हो पा रही थी। मृतक के हाथ की छह उंगलियों और ट्यूबवेल के पास मिली फटी बनियान व गमछे से शव की पहचान रामवृक्ष में रूप में की गई।
विज्ञापन

फारेंसिक टीम व डॉग स्क्वाड ने मौका मुआयना किया। डाग गांव में एक हैंडपंप के पास जा कर रुक गया। ट्यूबवेल के बगल बाजरे के खेत में गमछा तथा थोड़ी दूरी पर मृतक के जूते व लाठी भी बरामद हुई। जिससे यह कयास लगाया जा रहा है कि रामवृक्ष की पहले हत्या की गई और फिर शव को जलाकर साक्ष्य नष्ट करने का प्रयास किया गया । घटना स्थल के पास एक कागज मिला है, जिस पर गांव के एक बालक के अपहरण के मामले आरोपी का नाम लिखा है। क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजय श्रीवास्तव ने एक सप्ताह में घटना का खुलासाकरने का भरोसा दिलाया। गांव वालों का कहना है कि रामवृक्ष से किसी की दुश्मनी नहीं थी । मृतक के दो पुत्र अमित (18) विशाल (13) व पुत्री नेहा (16) है । पत्नी रंगीला 42 का रो-रो कर बुरा हाल है । पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed