{"_id":"5ced83b3bdec22077b459373","slug":"15590696674-jaunpur-news128","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूल्हे को गोली मारने वाला असलहे के साथ गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दूल्हे को गोली मारने वाला असलहे के साथ गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
केराकत। स्थानीय कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के औरीडगरा गांव के पास गुुरुवार की शाम को दूल्हे को गोली मारकर घायल करने की घटना का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी खड़हर डगरा के पास कहीं भागने के फिराक में किसी वाहन का इंतजार कर रहा था। उसी दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
आजमगढ़ जनपद के मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पतिला निवासी राजा राम यादव के पुत्र राहुल यादव की शादी 23 मई को तय थी। वह बारात केराकत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में जा रही थी। 23 मई की शाम को दूल्हे की कार औरी डगरा रेलवे क्रासिंग पर खड़ी थी उसी दौरान एक युवक पीछे से पैदल आया और दूल्हे पर फायरिंग कर दी। एक गोली दूल्हे के हाथ में तथा दूसरी उसके पीठ में लगी थी। जिसका उपचार वाराणसी में एक निजी अस्पताल में चल रहा है। इस मामले में पुलिस ने दूल्हे के पिता की तहरीर पर एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन करना शुरू कर दिया।क्षेत्राधिकारी रामभुवन यादव ने बताया कि सोमवार की रात साढ़े नौ बजे मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील दत्त अपने एस आई कमलेश व अन्य पुलिस कर्मियों के साथ खड़हर डगरा के पास घेराबंदी करके विनोद यादव उर्फ करिया निवासी सुरहुरपुर को पकड़ लिया। उसके पास से पुलिस ने एक तमंचा व दो जिन्दा कारतूस व एक खोखा भी बरामद किया है। पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में उसे गिरफ्तार कर चालान कर दिया। पूछताछ के दौरान उसने पुलिस से बताया कि जिस लड़की से वह प्रेम करता था उसी से राहुल की शादी होनी थी। जो उसे मंजूर नहीं था। इसी बात को लेकर उसने बारात आने के रास्ते में घात लगाकर बैठा था और रेलवे क्रांसिंग पर जैसे ही कार रुकी तभी उसने दूल्हे को लक्ष्य कर फायरिंग कर दी थी।