{"_id":"5ceae098bdec22076d205f79","slug":"155889684110-jaunpur-news169","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में बाइक सवार की मौत, दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बक्शा/सतहरिया। जिले में अलग अलग हुए सड़क हादसों में बाइक सवार युवक की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। थाना क्षेत्र के हंकारीपुर गांव निवासी विवेक सिंह अपने साथी शुभम सिंह के साथ रात करीब एक बजे किसी कार्यक्रम से वापस घर आ रहे थे। फतेहगंज बाजार के समीप पहुंचे थे कि सामने से आ रही ट्रक की चपेट में आ गए। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने विवेक सिंह (28) को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल शुभम का इलाज चल रहा है । ट्रक चालक ट्रक सहित फरार हो गया। सतहरिया प्रतिनिधि के अनुसार पवारा थाना क्षेत्र के हिम्मतपुर गांव निवासी कमलेश मिश्र शनिवार की रात करीब डेढ़ बजे सतहरिया से अपने घर जा रहे थे। वह बाइक से उचौरा के पास पहुंचे थे तभी ट्रक की चपेट में आकर घायल हो गए। उनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।