फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   कार सवार दो दूल्हों को गोली मारकर किया घायल

कार सवार दो दूल्हों को गोली मारकर किया घायल

Fri, 24 May 2019 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
कार सवार दो दूल्हों को गोली मारकर किया घायल
शाहगंज/सुइथाकला/केराकत। सरपतहा थाना क्षेत्र के अरसिया मोड़ के पास और केराकत कोतवाली क्षेत्र के अउरी डगरा गांव के पास बदमाशों ने दो दूल्हों को गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है। अंबेडकर नगर जनपद के मालीपुर थाना क्षेत्र के अवसानपुर बरौली गांव निवासी विकास मिश्रा पुत्र नारायण प्रसाद मिश्रा का विवाह सरपतहां थाना क्षेत्र के रामनगर कटघर गांव निवासी ओमप्रकाश पांडेय की पुत्री पुष्पांजलि के साथ तय हुआ था। गुरुवार को बारात जा रही थी। दूल्हे की कार अरसिया मोड़ के पास पहुंची थी तभी पल्सर सवार तीन की संख्या में नकाबपोश बदमाश पहुंचे और पीछे बैठे बदमाश ने कार रुकते ही दूल्हे को लक्ष्य कर गोली मार दी। गोली दूल्हे के पीठ से लगकर सीने में में जाकर फंस गई। आनन-फानन में बाराती घायल दू्ल्हे को लेकर शाहगंज पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। घटना की खबर लगते ही विवाह मंडप में सन्नाटा छा गया। कन्या पक्ष के लोग भी जिला चिकित्सालय पहुंच गए। उधर केराकत कोतवाली क्षेत्र के अउरी डगरा गांव के पास बदमाश ने एक दूल्हे को गोली मारकर घायल कर दिया। आजमगढ़ जिले के मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के पतिला गांव निवासी राजाराम यादव के पुत्र राहुल यादव की शादी केराकत कोतवाली क्षेत्र के सुरुहुरुपुर निवासी मोहन यादव की बेटी के साथ तय थी। शादी के लिए गुरुवरा को बारात जा रही थी। शाम को करीब आठ बजे दूल्हे की कार अउरी डगरा गांव स्थित रेलवे क्रासिंग के पास जाम में फंसी थी। उसी दौरान पीछे से पैदल आया एक बदमाश दूल्हे को लक्ष्य कर गोली मारकर फरार हो गया। एक गोली हाथ में और दूसरी पीठ में लगी है। दूल्हे को उसी कार से वाराणसी पहुंचाया गया जहां एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी आशीष तिवारी का कहना है कि दोनों मामलों में आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिये गे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed