फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   छत से गिरकर किशोरी की मौत

छत से गिरकर किशोरी की मौत

Mon, 20 May 2019 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
छत से गिरकर किशोरी की मौत
मछलीशहर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के पौहा गांव में रविवार की रात आई बारात में द्वारपूजा के वक्त पटाखे की तेज आवाज से घबराकर किशोरी छत से गिर गई और उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद बारात में अफरातफरी मच गई। खुशी का माहौल गमगीन हो गया।
विज्ञापन

पौहा गांव निवासी उमाशंकर की पुत्री सरिता की शादी बदलापुर के ऊदपुर गेल्हवा निवासी रामअवध के पुत्र हरेंद्र कुमार के साथ तय थी। 19 मई की रात बारात धूमधाम से पहुंची थी। द्वारपूजा का कार्यक्रम चल रहा था। महिलाएं और बच्चे मकान की छत से द्वारपूजा देख रहे थे। इसी दौरान आतिशबाजी शुरू हुई। मौके पर मौजूद लोगों की मानें तो तेज आवाज के साथ अचानक पटाखा तभी छत पर किनारे खड़ी पड़ोस की रिया (13) पुत्री दिनेश अचानक नीचे गिर पड़ी। परिजन उसे लेकर निजी अस्पताल पहुंचे जहां जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोरी की मौत की जानकारी होते ही बारात में अफरातफरी मच गई। अधिकतर बाराती शादी से पहले घर चले गए। आननफानन में सिंदूरदान की रस्म पूरी करवाकर रात में ही विदाई कर दी गई। रिया अपने माता-पिता के साथ रविवार की शाम 26 घंटे की यात्रा कर मुंबई से घर पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed