{"_id":"5c1549e7bdec225a2729c554","slug":"1544899085955-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनिक की पत्नी और बेटी की पिटाई के मामले में 55 पर केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सैनिक की पत्नी और बेटी की पिटाई के मामले में 55 पर केस
Updated Sun, 16 Dec 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बरसठी। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में सैनिक की पत्नी व बेटी की पिटाई और छेडख़ानी के मामले में पुलिस ने पांच नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ शुक्रवार की शाम को केस दर्ज कर लिया है।
बरसठी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला अपने खेत की सुरक्षा के लिए कटीले तार से घेरने के लिए बुधवार को खेत के किनारे मजदूरों के माध्यम से पोल गड़वा रही थी। इसी दौरान मनबढ़ों ने हमला बोल दिया। आरोप है कि महिला और उसकी बेटी जान बचाने के लिए भागकर घर में गई तो मनबढ़ों ने घर में घुसकर उनके साथ मारपीट की, कपड़े फाड़ दिए और उनके साथ अशलील हरकतें भी की। महिला का पति सैनिक है। वह देश की सीमा सुरक्षा में तैनात है। पीड़ित महिला का आरोप है कि वह शिकायत लेकर बेटी के साथ थाने गई तो पुलिस ने उसे डाटकर भगा दिया था। एसपी से शिकायत की तो एसपी ने थानेदार को फटकार लगाई। एसपी के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर शिवप्रकाश पाण्डेय, रामप्रकाश पांडेय, विकास, दीपक, रितेश के खिलाफ नामजद और 50 अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।