{"_id":"5c1151a5bdec22419a25a905","slug":"15446389244-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेकेदार का दूसरे दिन भी पता नहीं लगा सकी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ठेकेदार का दूसरे दिन भी पता नहीं लगा सकी पुलिस
Updated Thu, 13 Dec 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। लाइनबाजार थाना क्षेत्र के चौकिया धाम रोड से मंगलवार की देर शाम अपहृत ठेकेदार कोठवार निवासी नन्हकू यादव का दूसरे दिन बुधवार को भी कुछ पता नहीं चल सका। अलबत्ता पुलिस एनसीआर दर्ज कर छानबीन कर रही है। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कोठवार गांव निवासी ठेकेदार नन्हकू यादव की बाइक बुधवार की देर शाम को चौकिया धाम रोड पर स्थित फायर ब्रिगेड के पास लावारिश हाल में पाई गई थी। नन्हकू ने करीब आठ बजे अपने भतीजे चंद्रशेखर आजाद को फोन कर बताया था कि वह पैसे लेकर घर आ रहे हैं। उनके पीछे कुछ लोग लगे हैं। आजाद ने इसकी सूचना परिजनों को देते हुए भाई के बताए स्थान पर पहुंच गए। काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चला। फायर ब्रिगेड के पास उनकी बाइक लावारिश हालत में मिली। लापता ठेकेदार नन्हकू यादव के भतीजे चंद्रशेखर आजाद की तहरीर पर पुलिस एनसीआर दर्ज कर छानबीन में जुटी है। लेकिन ठेकेदार का पता अभी तक नही चल सका है। उधर परिजन किसी अनहोनी की आशंका से परेशान हैं। ठेकेदार के परिवार के लोग और रिश्तेदार भी बुधवार को पूरे दिन ठेकेदार की खोजबीन में हलकान रहे।
विज्ञापन