फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   बौद्ध मंदिर का ताला तोड़कर तीन मूर्तियां चोरी

बौद्ध मंदिर का ताला तोड़कर तीन मूर्तियां चोरी

Tue, 11 Dec 2018 12:04 AM IST
Updated Tue, 11 Dec 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
नेवढिय़ा। स्थानीय थाना क्षेत्र के मढ़ी गांव में स्थित कपिलवस्तु बुद्ध बिहार मंदिर का ताला तोड़कर रविवार की रात गौतम बुद्ध और डॉ. आम्बेडकर की तीन मूर्तियां और दान पेटी से रुपये चोर उठा ले गए। सुबह मूर्ति चोरी का पता चलते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने सिहोरीवीर के पास जमालापुर-बाबतपुर मार्ग को जाम कर आगजनी भी की। सूचना पर नेवढ़िया थानाध्यक्ष अरुण मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन उग्र ग्रामीण पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन

सड़क जाम की सूचना पर सर्किल के सभी थानों की फोर्स पहुंच गई। मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी सदर विनय द्विवेदी ने लोगों को समझाने की कोशिश की लेकिन लोग एसडीएम को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। सड़क जाम कर रहे लोगों ने सड़क पर टायर जलाकर रख दिए। सूचना पर उपजिलाधिकारी मड़ियाहूं मोतीलाल यादव, क्यूआरटी टीम और फायर ब्रिगेड भी पहुंच गया। एसडीएम और सीओ ने 48 घंटे के भीतर मूर्ति चोरी का खुलासा करने का आश्वासन दिया। लेकिन जाम कर रहे लोगों ने सीओ और एसडीएम से कहा कि मंदिर के पास में स्थित बौद्ध बिहार की जमीन पर अवैध कब्जा किया जा रहा है।
विज्ञापन

उस जमीन को भी कब्जा मुक्त कराया जाए तब जाकर जाम समाप्त किया जाएगा। जिस पर एसडीएम ने जमीन को भी कब्जा मुक्त कराने का भरोसा दिया और सीओ ने मूर्ति बरामद करने का आश्वासन दिया तो लोगों का गुस्सा शांत हुआ। सुबह दस बजे से शुरू हुआ जाम दोपहर डेढ़ बजे तकरीबन साढ़े तीन घंटे बाद समाप्त हुआ। ग्रामीणों ने थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति पर संदेह जताया है। जिसे पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। ग्रामीणों का कहना है कि गौतम बुद्ध की मूर्ति अष्टधातु की बनी है और दान पेटी से गायब रुपयों की कीमत डेढ़ लाख से अधिक होगी। मौके पर पहुंचे सीओ सदर विनय द्विवेदी का कहना है कि घटना की तहरीर मिली है। पुलिस छानबीन कर रही है। शीघ्र ही घटना का खुलासा करने का निर्देश नेवढ़िया थानाध्यक्ष को दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed