फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   घरेलू हिंसा के विरुद्ध पुरुषों को भी आना होगा आगे-रमेश

घरेलू हिंसा के विरुद्ध पुरुषों को भी आना होगा आगे-रमेश

Sat, 08 Dec 2018 11:56 PM IST
Updated Sat, 08 Dec 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
जौनपुर । घरेलू व सामाजिक हिंसा से मुक्त नारी जीवन के क्षेत्र में विकास कर सकती है। इंटरनेशनल सेंटर फार्म रिसर्च आन विमेन के अनुसार 15 वर्ष से 49 वर्ष की आयु की 40 फीसदी महिलाएं किसी न किसी हिंसा में प्रभावित हैं। उक्त बातें राष्ट्रीय अभियान के जिला प्रभारी रमेश यादव ने शनिवार को जनता जनार्दन इंटर कालेज जासोपुर में प्रेस वार्ता के दौरान कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महिला हिंसा के कई आयाम हैं। इसमें घरेलू हिंसा, शारीरिक हिंसा, मानसिक हिंसा व यौन हिंसा प्रमुख है। किसी भी तरह की हिंसा का विरोध करने में महिलाएं अक्षम सिद्ध हुई हैं। एक फीसदी महिलाओं ने ही इसके विरुद्ध कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि हिंसा का प्रभाव घर के बच्चों पर भी पड़ता है। बच्चे डरपोक व मानसिक रूप से बीमार हो सकते हैं। इसलिए घरेलू हिंसा के विरुद्ध ना केवल महिलाओं को बल्कि पुरुषों को भी आगे आने की जरूरत है। यह अभियान 25 नवंबर से 10 दिसंबर तक चलाया जा रहा है। जिसमें जनपद में कैंडल मार्च ,जन जागरूकता रैली ,विचार गोष्ठी ,नुक्कड़ नाटक, फिल्म शो, ग्राम स्तरीय समुदाय की बैठक आदि कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed