फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   पत्नी पर डेढ़ लाख का जेवर लेकर भागने का लगाया आरोप

पत्नी पर डेढ़ लाख का जेवर लेकर भागने का लगाया आरोप

Fri, 07 Dec 2018 12:05 AM IST
Updated Fri, 07 Dec 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
जफराबाद। स्थानीय कस्बे के काजी अहमद नूर मुहल्ले के एक युवक को उसकी पत्नी ने एक लाख से अधिक का चूना लगा दिया। जब तक परिवार के लोग कुछ पता लगाते वह चंपत हो गई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। मुजाहिर नामक युवक हरेियाणा में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। कंपनी में काम करने वाली एक महिला से वह प्यार करने लगा। वहीं पर उसने उससे निकाह भी कर लिया। पत्नी को लेकर वह एक दिसंबर अपने घर काजी अहमद नूर मुहल्ले में आया। आकर महिला को अच्छा नहीं लग रहा था। इसी बात पर पति- पत्नी के बीच झगड़ा शुरू हो गया। आरोप है कि बुधवार की रात आठ बजे महिला अपना गहना, घर के अंदर रखा पति का सामान एवं शादी शुदा ननद के गहने सहित कुल डेढ़ लाख का सामान लेकर हरियाणा चली गई। मुजाहिर ने उसे पहले ढूंढा वह नहीं मिली। उसका फोन भी बंद था। सुबह उसने पति को फोन कर कहा कि अब उससे कोई संबंध नही है। महिला का मायका वाराणसी में है। उसका परिवार हरियाणा में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed