{"_id":"5bfedbe1bdec22414014d816","slug":"15434291302-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगदारी मांगने वालों के करीब पहुंची पुलिस, जल्द होगा खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंगदारी मांगने वालों के करीब पहुंची पुलिस, जल्द होगा खुलासा
Updated Wed, 28 Nov 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेतासराय। पूर्वांचल के एक माफिया के नाम पर पर दो चिकित्सकों और एक स्वर्ण व्यवसायी से दो-दो लाख रुपये रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस का दावा है कि पुलिस रंगदारी मांगने वालों के करीब पहुंच चुकी है। जल्द ही इसका खुलासा कर दिया जाएगा। पुलिस का दावा यह भी है कि रंगदारी मांगने के लिए माफिया का नाम भले लिया गया है पर माफिया से उनका कोई ताल्लुक नहीं है।
शाहगंज के सीओ अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि खेतासराय कस्बे में स्थित बीएम हॉस्पिटल के संचालक डॉ. सालिम, हबीब हॉस्पिटल के संचालक डॉ एमएस खान और स्वर्ण व्यवसायी दीपक सोनी ने पुलिस को तहरीर दी है। इन तीनों लोगों से अलग अलग दिन दो-दो लाख रुपये की रंगदारी फोन पर मांगी गई। फोन करने वाले ने खुद का नाम सोनू सिंह बताया और पूर्वांचल के एक माफिया का करीबी बताकर चिकित्सक और कारोबारी को भयभीत करने की कोशिश की है। सर्विलांस की मदद से फोन करने वाले का पता लगा लिया गया है। पुलिस सूत्रों की माने तो खुद को सोनू सिंह बताने वाला युवक माफिया का आदमी नहीं है। वह शाहगंज इलाके का ही है। पशु तस्करी बंद होने के बाद वह रंगदारी से पैसे कमाना चाहता है।