फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   मारपीट की अलग अलग घटनाओं में आठ घायल

मारपीट की अलग अलग घटनाओं में आठ घायल

Wed, 28 Nov 2018 11:52 PM IST
Updated Wed, 28 Nov 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
जौनपुर। जिले के अलग अलग थाना क्षेत्र में बुधवार को हुई मारपीट में कुल आठ लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

शाहगंज प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अर्गूपुरकलां गांव में भूमि विवाद को हुई मारपीट में पांच लोग घायल हो गए। तीन की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गांव निवासी झुल्लर मौर्य व रमेशचंद मौर्य के बीच जमीन विवाद चल रहा है। बुधवार की दोपहर रमेशचन्द्र मौर्य का बेटा अजय कुमार (23) विवादित भूमि पर लगी बांस काट रहा था। जिसका विरोध करने पर कहासुनी हो गई जो मारपीट में बदल गई। झुल्लर मौर्य (70), इन्द्रजीत मौर्य (50)रुचि मौर्य (20) पुत्री इन्द्रजीत, ज्योति मौर्य (15) पुत्री सुनरजीत व दूसरे पक्ष से अजय मौर्य घायल हो गये। सभी घायलों को उपचार के लिए राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां झुल्लर मौर्य, इन्द्रजीत व रुचि की हालत नाजुक देखकर चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
लाइनबाजार थाना क्षेत्र के सीहीपुर गांव निवासी घनश्याम दुबे (58) और उनके पुत्र पंकज दुबे (32) को पट्टी दारों ने जमीनी विवाद को लेकर बुधवार को मारपीटकर घायल कर दिया। दोनों का उपचार जिला अस्पताल में कराया गया।
विज्ञापन

खेतासराय प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के जमदहा गांव निवासी रामायण यादव (18) इंटर का छात्र है । मंगलवार की सुबह वह कोचिंग क्लास करने शाहापुर जा रहा था। जहां पुराने विवाद को लेकर शाहापुर के मनबढ़ छात्रों ने रास्ते में रोक कर रामायण यादव को मारपीटकर घायल कर दिया। उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी में भर्ती कराया गया है । छात्र की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed