{"_id":"5bf84343bdec22419c5f0918","slug":"154299685010-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे के बल पर छीने दो हजार रुपये और मोबाइल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तमंचे के बल पर छीने दो हजार रुपये और मोबाइल
Updated Fri, 23 Nov 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुईथाकला। सरपतहा थाना क्षेत्र के चम्मा नगर के पास गुरुवार की रात नौ बजे बाइक सवार युवक को रोक कर बदमाशों ने तमंचा सटाकर दो हजार रुपये और मोबाइल फोन लूट लिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने छानबीन की लेकिन बदमाशों का पता नहीं चल सका।
सरपतहां थाना क्षेत्र के सारी जहांगीर पट्टी निवासी जय प्रकाश गौतम गुरुवार की रात बाइक से घर लौट रहे थे। रात करीब नौ बजे चम्मा नगर के पास पहले से घात लगाए बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। तमंचा सटाकर उनके जेब से दो हजार रुपये और मोबाइल फोन लूट लिए। बदमाश बाइक भी छीन रहे थे तभी युवक ने शोर मचाया तो गांव के लोग दौड़े। लोगों को आते देख बदमाश फरार हो गए। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की लेकिन बदमाशों का पता नहीं चल सका।