{"_id":"5bec704dbdec2269c544c279","slug":"15422219535-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालीथीन लदी पिकअप को पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पालीथीन लदी पिकअप को पुलिस ने पकड़ा
Updated Thu, 15 Nov 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। नगर के एक व्यवसायी के गोदाम से पिकअप पर लादकर अंबेडकर नगर भेजी जा रही पालिथीन को पुलिस ने पकड़ लिया। हालांकि आरोप है कि बाद में पुलिस उसे रास्ते में छोड़ दिया। इसको लेकर नगर की फिजा में तरह तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं।
पुलिस सूत्रों की मानें तो पिकअप पर लदी कुल 26 बोरी पालिथीन अंबेडकर नगर के जहागीरगंज के व्यापारी के पास रात के समय भेजी जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर गश्त कर रहे पुलिस के जवानों ने फैजाबाद रोड से वाहन को कब्जे में लेकर थाने चलने की बात कही। गाड़ी लेकर चले भी लेकिन चर्चा है कि थाने पर न लाकर रास्ते में ही पुलिस के जवानों ने लेनदेन करके वाहन को छोड़ दिया। कोतवाल जयप्रकाश सिंह ने अनभिज्ञता जताते हुए कहा कि सूचना मिली है। वाहन को रोकने वाले पुलिस के जवानों को चिन्हित किया जा रहा है। मामले की पुष्टि होने पर कार्रवाई की जाएगी।