{"_id":"5beb1b07bdec2269be332f49","slug":"15421345872-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही रात दो स्थानों पर लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक ही रात दो स्थानों पर लाखों की चोरी
Updated Wed, 14 Nov 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। चोरों ने जफराबाद एवं खेतासराय में घर में घुसकर लाखों के गहने एवं सामान उठा ले गए। पीड़ित परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी है। जफराबाद थाना क्षेत्र के किरतापुर ईट भट्ठे के सामने भारत विश्वकर्मा के घर में बगल के घर के छत के रास्ते घुसे चोरों ने घर में रखे बक्सों को तोड़कर कान का झुमका एक भर, मंगलसूत्र एक भर , चांदी की पायल दस भरी, चांदी का छड़ा, कर्णफूल एक जोड़ी जिसकी अनुमानित कीमत करीब पचास हजार रूपये थी और घर में ईलाज के लिये रखे नगद दस हजार रूपये चुराकर फरार हो गए। मंगलवार की सुबह घर के सदस्यों की नींद खुली तो सामान बिखरा देखा उनके होश उड़ गए। उन्होंने घटना की सूचना यूपी 100 पर दी। उधर, खेतासराय क्षेत्र के रानी मऊ निवासी रामबचन राजभर सऊदी कमाते है । गावं में उनके परिवार में महिलाऐ रहती है । बीती रात छत पर सीढ़ी के सहारे घुसे चोरों ने पहले कमरे का ताला तोड़ा फिर उसमें रखी पेटी कुछ दूर सुनसान स्थल पर उठा ले गए । वहां पेटी तोड़कर पेटी में रखे कीमती कपड़े जेवर चौबीस हजार नगद व घर की महिलाओं के सोने चांदी के कीमती जेवर भी उठा ले गए । रामबचन की मां भगीरथी के अनुसार जेवर की कीमत लाखो रुपए है । घर मे कोई पुरुष सदस्य न होने के कारण तहरीर नहीं दी जा सकी है।