फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   छात्रा की फांसी लगने से हुई मौत

छात्रा की फांसी लगने से हुई मौत

Tue, 13 Nov 2018 12:45 AM IST
Updated Tue, 13 Nov 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
सुरेरी। स्थानीय थाना क्षेत्र के नूरपुर गांव निवासी महेश पटेल की 15 वर्षीय पुत्री काजल सोमवार की सुबह किसी बात को लेकर अपने कच्चे मकान में ही दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं परिजनों के अनुसार घर पर कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था। मृतका छात्रा के पिता भिमंडी में रहकर एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करके परिवार का जीविकोपार्जन करते हैं। मृतका की मां कुछ दिनों पूर्व अपने मायके चली गई थी। घर पर मृतका काजल व उसका एक भाई शैलेश ही थे। रोज की भांति शैलेश सुबह खाना खाकर घर से कुछ दूर पर ही खेलने चला गया था। वहीं भाई शैलेश को किसी ने बहन को फांसी लगा लेने से मौत होने की सूचना दी। मौके पर पहुंचे भाई ने अपने परिजनों को घटना की सूचना दी। वहीं धीरे धीरे सूचना पर गांव के लोग भी मौके पर इकट्ठा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed