{"_id":"5be9cc07bdec2269602c5ccf","slug":"15420487272-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैजिक की चपेट में आने से साले की मौत, बहनोई घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मैजिक की चपेट में आने से साले की मौत, बहनोई घायल
Updated Tue, 13 Nov 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मीरगंज। जिले की सीमा से सटे प्रयागराज जिले के सरायममरेज थाना के वारी फुलपुर मार्ग के बेला गांव के पास रविवार की देर शाम मैजिक की चपेट में आने से बाइक सवार साले-बहनोई घायल हो गए। इसमें साले की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बहनोई को प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मीरगंज थाना के अगहुआ गांव निवासी दिनेश यादव 35 वर्ष ट्रक चालक है। वह ट्रक अपनी ससुराल सरायममरेज के भेलखा में खड़ी कर अपने साले जय प्रकाश यादव 30 के साथ सरायममरेज गए थे। रविवार देर शाम वह वारी - फुलपुर सडक पर बेला गांव के पास पहुंचे थे कि मैजिक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर ही सरायममरेज के भेलखा निवासी जय प्रकाश यादव की मौत हो गई। जबकि मीरगंज के अगहुआ गांव निवासी ट्रक चालक दिनेश यादव गिरकर घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची सरायममरेज पुलिस ने मैजिक को कब्जे में ले लिया। घायल दिनेश यादव को प्रयागराज के नीजि चिकित्सालय मे भर्ती कराया गया है।