फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   पुरानी रंजिश में क्षेत्र पंचायत सदस्य को मारी गोली, भर्ती

पुरानी रंजिश में क्षेत्र पंचायत सदस्य को मारी गोली, भर्ती

Sat, 10 Nov 2018 12:22 AM IST
Updated Sat, 10 Nov 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
सुइथाकला। सरपतहां थाना क्षेत्र के शाहपुर गैरवाह गांव में गुरुवार की रात पुरानी रंजिश में मनबढ़ों ने क्षेत्र पंचायत सदस्य को गोली मारकर घायल कर दिया। उन्हें वाराणसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है । पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है।

सरपतहां थाना क्षेत्र के शाहपुर गैरवाह निवासी एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य अनिल वर्मा (30) गुरुवार की देर शाम करीब 9:30 बजे खाना खाने के बाद अपने बाउंड्री वाल के अंदर टहल रहे थे। तभी चार की संख्या में बदमाश बाउंड्रीवाल के अंदर घुस आए और ताबड़तोड़ उनपर फायरिंग कर दी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिरकर तड़पने लगे और बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए बाइक से अरसिया बाजार की तरफ फरार हो गए। दायी तरफ सीने में लगी है। अनन फानन मे परिजन उन्हं पुरुष चिकित्सालय शाहगंज पहुंचाए। जहां डाक्टरो ने हालत गंभीर होने के कारण वारणसी के लिए रेफर कर दिया। सूचना पर क्षेत्राधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव प्रभारी निरीक्षक भैया एस पी सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। सीओ शाहगंज अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि गोली मारने वाले भी पड़ोस के हैं । दोनो पक्षों के बीच जमीनी विवाद चल रहा है । इसी विवाद को लेकर मनबढ़ों ने गोली मारकर क्षेत्र पंचायत सदस्य को घायल कर दिया। गोली से घायल अनिल वर्मा के भाई सुनील वर्मा की तहरीर पर पुलिस ने इसी गांव निवासी राम प्रसाद वर्मा, गंगाराम वर्मा, जमुना प्रसाद वर्मा और ओमप्रकाश वर्मा के खिलाफ प्राणघातक हमला करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। उधर वाराणसी के निजी अस्पताल में भर्ती अनिल वर्मा के सीने में फंसी गोली निकाल ली गई है। उनकी हालत अभी भी नाजुक बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed