{"_id":"5be2f465bdec2269ad75431c","slug":"15416003135-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की तीन बाइक और रिवाल्वर के साथ पांच गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी की तीन बाइक और रिवाल्वर के साथ पांच गिरफ्तार
Updated Wed, 07 Nov 2018 08:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। जिले की पुलिस ने सर्विलांस की मदद से मंगलवार की रात वाहन चोर गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से तीन बाइक और लाइसेंसी रिवाल्वर बरामद की है। पांचों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने जेल भेज दिया।
प्रभारी निरीक्षक केराकत, प्रभारी निरीक्षक सरायख्वाजा व सर्विलांस प्रभारी को मंगलवार की रात 9:30 बजे सूचना मिली कि पेसरा बाजार की तरफ जाने वाली नहर से कुछ बदमाश चोरी की मोटरसाइकिल व असलहा से लैस होकर वाराणसी की तरफ भाग रहे है। इसी बीच सूचना पाकर पुलिस ने नहर के पास घेराबंदी की और उन्हें धर दबोचा। गिरफ्तार पांच अभियुक्तों के पास से तीन बाइक बरामद हुई। पकड़े गए अभियुक्तों में रुस्तम निवासी ग्राम सहाबुद्दीनपुर गौराबादशाहपुर, दीपक यादव निवासी हरिकरनपुर पट्टी केराकत, विशाल यादव निवासी ग्राम तरियारी केराकत,विकास यादव उर्फ मुलायम निवासी ग्राम हौदवा केराकत,इमरान उर्फ निहाल निवासी ग्राम कुण्डी गौराबादशाहपुर शामिल हैं। इनके पास से एक लाइसेंसी रिवाल्वर 32 बोर 3 कारतूस व चोरी की 3 मोटरसाइकिल बरामद की गई है। अभियुक्तं के खिलफ केस दर्ज कर पुलिस ने जेल भेज दिया। एसपी दिनेश पाल सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों पर अलग अलग थाने में कुल आठ मुकदमें दर्ज है।