फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   एक करोड़ से अधिक कीमत की अष्टधातु की मूर्ति चोरी

एक करोड़ से अधिक कीमत की अष्टधातु की मूर्ति चोरी

Mon, 05 Nov 2018 12:21 AM IST
Updated Mon, 05 Nov 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
सुजानगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के पुरानीबाजार स्थित राधा कृष्ण मंदिर से शनिवार की रात अष्टधातु से बनी मूर्ति, सोने के मुकुट चोर उठा ले गए। चोरी गई मूर्ति की कीमत एक करोड़ से अधिक बताई गई है। डेढ़ सौ साल से अधिक पुरानी अष्टधातु से बनी मूर्ति की चोरी की खबर लगते ही सुबह इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर डागस्क्वायड के साथ पहुंची पुलिस ने छानबीन की लेकिन चोरों का सुराग नहीं लग सका।

पुरानी बाजार निवासी श्यामलाल रोज की तरह रविवार को भी सुबह करीब पांच बजे मंदिर पहुंचे तो देखा कि मंदिर का दरवाजा खुला था। पर्दा फैला हुआ था। उन्होंने पर्दा हटाकर देखा तो भगवान श्रीकृष्ण की अष्टधातु से बनी मूर्ति, दो पीतल की मूर्ति, सोने के मुकुट, सोने की नथिया आदि गायब थे। उन्होंने शोर मचाया तो बाजार के लोगों की भीड़ जमा हो ंगई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। डागस्क्वायड भी पहुंचा। डागस्क्वायड मंदिर से निकलकर पांच सौ मीटर पश्चिम दिशा में जाकर लौट आया। मूर्ति चोरों का कोई सुराग नहीं लग सका। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संजय राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। छानबीन की जा रही है। चोरों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed