फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   गुजरात से घर लौट रहा चिकित्सक जहर खुरानी का शिकार

गुजरात से घर लौट रहा चिकित्सक जहर खुरानी का शिकार

Wed, 31 Oct 2018 01:09 AM IST
Updated Wed, 31 Oct 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
मछलीशहर। गुजरात के बड़ोदरा से घर वापस लौट रहे चिकित्सक रामचंद्र बिन्द जंघई मार्ग पर जहरखुरानो का शिकार बन गए। उन्हें बेहोशी की हालत में निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। कोतवाली थाना क्षेत्र के दाउदपुर गाँव निवासी चिकित्सक रामचंद्र बिन्द एक माह पहले घूमने गुजरात गए थे।वहां से मंगलवार को घर लौट रहे थे।ट्रेन से जंघई रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद घर के लिए बस पर सवार हुए।बताते है कि जब बस पर सवार हुए तो घर पर बेटे को फोन करके जंघई पड़ाव पर आने के लिए कहा।बेटा कुछ देर बाद जब फोन कर लोकेशन पूछा तो बगल बैठे यात्री ने फोन रिसीव करके बताया कि उसके पिता बेहोश हो गये है।उनका सामान भी गायब हो गया है।थोड़ी देर बाद बस जब नगर में पहुची तो उन्हें बेहोशी की हालत में उतारकर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed