फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   आभूषण व्यवसायी से तमंचे के बल पर लूट

आभूषण व्यवसायी से तमंचे के बल पर लूट

Thu, 25 Oct 2018 11:58 PM IST
Updated Thu, 25 Oct 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
रामपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के कटहरिया वशीरपुर गांव के पास गुरुवार को बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर आभूषण व्यवसायी से 11हजार नकद समेत सोने, चांदी के जेवरात से भरा बैग लूट लिया। सूचना पर पहुंची 100 नंबर की पुलिस ने पीड़ित को थाने ले आई। आरोप है कि थाने से पुलिस ने पीड़ित को डाटकर भगा दिया।
विज्ञापन

रामपुर थाना क्षेत्र के गोपालापुर बाजार निवासी ओमप्रकाश सेठ का पुत्र शुभम सेठ प्रतिदिन की तरह गुरुवार को बाइक से दिन में 10 बजे कटहरिया बाजार स्थित अपनी आभूषण की दुकान खोलने जा रहा था। कटहरिया वशीरपुर चौराहा के पास पहुंचा ही था कि पीछे से काले रंग की बिना नंबर प्लेट की बाइक सवार तीन बदमाश ओवरटेक कर उसे रोक लिए। एक बदमाश ने कनपटी पर तमंचा सटा दिया दूसरे ने पेट पर तमंचा लगा दिया उसके बाद आभूषणों से भरा बैग देने को कहा। शुभम ने विरोध किया तो तमंचे के बट से सिर पर मारकर घायल कर दिया। जेब में रखा 11 हजार नगद, मोबाइल, दुकान की चाभी और 10 ग्राम सोने की आभूषण, एक किलो चांदी से भरा बैग लूट लिया। व्यापारी को इस तरह से पिटाई करते देख आसपास के लोगों ने बचाव के लिए दौड़ा तो बदमाश बाइक से भाग निकले। व्यापारी ने बचाव करने वाले लोगों की मोबाइल से 100 नंबर पुलिस को सूचना दिया मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित का बयान दर्ज कर थाने ले गई। व्यापारी का आरोप है कि थाने पर पुलिस ने लूट की घटना फर्जी होना बताकर उसे डाट कर भगा दिया। इस संबंध में सीओ रामभुवन यादव ने ऐसी किसी घटना से अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed