फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   जमीन कब्जा करने के दस आरोपियों को नोटिस

जमीन कब्जा करने के दस आरोपियों को नोटिस

Thu, 25 Oct 2018 12:06 AM IST
Updated Thu, 25 Oct 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
बदलापुर/घनश्यामपुर। बदलापुर तहसील क्षेत्र के मितावा और रसिकापुर गांव में ग्रामसमाज की जमीन पर कब्जा करने के आरोप में दस लोगों के खिलाफ लेखपाल ने 115 सी के तहत न्यायालय में वाद दाखिल किया है। लेखपाल की रिपोर्ट पर तहसीलदार अजय कुमार पाण्डेय ने ग्राम मितावा निवासी भारत ,पारस , सनेही , चिंउटारी , मथुरा , शिव अजोर तथा ग्राम रसिकापुर निवासी राजबहादुर ,हरीलाल , लाला , जगदीश को कारण बताओ नोटिस जारी किया है ।
विज्ञापन


बदलापुर/घनश्यामपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के सरोखनपुर गांव निवासी आनलाइन खरीददारी के चक्कर में ठगी का शिकार हो गया। उन्होंने मोबाइल फोन पर आई काल पर रिबोक कंपनी का जूता का आर्डर दिया था। साढ़े चार हजार रुपये देकर डाकघर से उन्होंने पार्सल लिया तो उसमें भूंसा और कागज के टुकड़े मिले।
विज्ञापन

सरोखनपुर गांव निवासी अमित शुक्ला के मुताबिक दिल्ली से आए मोबाइल काल पर उन्होंने रिबोक कंपनी का जूता बुक करने का आर्डर दे दिया । साढ़े चार हजार रुपये के जूते पर तमाम तरीके का आफर भी दिया गया था। इससे आकर्षित होकर उन्होंने आर्डर दे दिया। बदलापुर डाकघर से जब उन्होंने साढ़े चार हजार रुपये देकर पार्सल लिया तो उसमें भूसा और कागज के टुकड़ों के अलावा कुछ नहीं था। हालांकि अमित ने इसकी शिकायत कहीं नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



थानागद्दी। केराकत कोतवाली क्षेत्र के थानागद्दी बाजार में पुलिस चौकी के सामने एक किराने की दुकान से पुलिस ने देशी शराब की विक्री के आरोप में दूकानदार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि किराना की दूकान से देशी शराब अवैध रूप से बेची जा रही है। सूचना पर बुधवार को सुबह चौकी प्रभारी सुरेश कुमार सिंह अपने हमराहियों के साथ किराना की दूकान पर पहुंचे और दुकान की तलाशी ली तो 20 शीशी देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने किराना व्यवसायी संजय गुप्ता के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed