फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   अपराधियों पर नकेल कसने के लिए एसपी ने बनाया प्लान

अपराधियों पर नकेल कसने के लिए एसपी ने बनाया प्लान

Sun, 21 Oct 2018 12:28 AM IST
Updated Sun, 21 Oct 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने की तैयारी में पुलिस जुट गई है। जिले में बढ़ती गैंगरेप, हत्या, दुष्कर्म, चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए एसपी ने प्लान तैयार किया है। इस प्लान के तहत गंभीर अपराधों के मामलों में आरोपियों पर गैंगेस्टर की कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए सभी थानों को प्रोफार्मा भेज दिया गया है।
एक जनवरी से 15 सितंबर 2018 तक के घटनाओं पर गौर करें तो 53 हत्याएं हुई हैं। जिसमें दो हत्याओं के मामले खारिज कर दिए गए हैं। 24 मामलों में कोर्ट चार्जशीट पुलिस ने भेज दिया है। इसी तरह गैंगरेप के सात मामलों में आरोपियों को गैंगेस्टर और गुंडा एक्ट में पाबंद किया गया है। दुष्कर्म के 57 मामलों में 32 मामलों में आरोप पत्र न्यायालय को भेजा गया है। पांच मामले फर्जी पाए गए हैं। 41 आरोपियों को पुलिस ने जेल भेजा है। लूट के 38 मामलों में 19 आरोप पत्र न्यायालय में भेज दिए गए हैं। प्राणघातक हमले के 67 मामले पंजीकृत हुए हैं। चोरी के तकरीबन 100 मामलों में से 30 मामलों में आरोप पत्र कोर्ट भेजा गया है। गो वध अधिनियम के 54 मामलों में 35 मामलों में आरोप पत्र न्यायालय भेजा जा चुका है। छेड़खानी के 81 मामलों में चार मामले फर्जी पाए गए हैं। 64 लोगों को जेल भेजा गया है। दलित उत्पीड़न के 169 ेस दर्ज हुए हैं। इसमें 93 मामलों में चार्जशीट कोर्ट पुलिस ने भेजा है। 345 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 8 मामले फर्जी पाए गए हैं। मारपीट, बलवा के 222 केस पंजीकृत हुए हैं। इसमें 138 मामलों में चार्जशीट कोर्ट भेज दी गई है। 976 लोगों के खिलाफ कार्रवाई हुई है। पांच मामले फर्जी पाए गए हैं। एसपी ने पंजीकृत अपराधों में सात तरह की जानकारियां एकत्र कराई है। इसमें पंजीकृत अभियोग कितने हैं, कितने के खिलाफ आरोप पत्र भेज गया, कितने मामले खारिज किए गए, कितने मामलों में गैंगेस्टर, गुंडा एक्ट लगा, कितने अपराधियों की हिस्ट्रीशीट हुई और कितने गैंग का पंजीकरण आदि प्रमुख है।
विज्ञापन


71 अपराधियों की तैयार हुई सूची
जौनपुर। जमानत पर छूटे गैंगरेप, दुष्कर्म, हत्या, लूट, चोरी के 71 अपराधियों की सूची तैयार की गई है। इनके खिलाफ गैंगेस्टर, गुंडा एक्ट में निरूद्घ करने के साथ ही इनकी हिस्ट्रीशीट खोली जाएगी। इनके अपराधों का सत्यापन का कार्य पूर्ण हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शातिर अपराधियों पर अंकुश के लिए प्लान तैयार किया गया है। ऐसे अपराधियों की गैंग पंजीकृत की जाएगी और सक्रिय अपराधियों पर गैंगेस्टर, गुंडा एक्ट की कार्रवाई की जा रही है। सभी थानों से ऐसे अपराधियों की सूची तैयार करा ली गई है।
दिनेश पाल सिंह
एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed