{"_id":"5bcb762dbdec2269724a71ab","slug":"154006068418-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में चटकी लाठियां,नौ घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में चटकी लाठियां,नौ घायल
Updated Sun, 21 Oct 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नेवढ़िया। थाना क्षेत्र के गदनपुर गांव में रास्ते के विवाद को लेकर शनिवार की सुबह दो पक्षों में जमकर लाठियां चटकी। जिसमें दोनों पक्षों से नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी रामनगर में भर्ती कराया गया, जहां दो की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दे दी है।
गदनपुर गांव में शनिवार कर सुबह रास्ते को लेकर एक पक्ष प्यारेलाल राजभर और दूसरे पक्ष धर्मनाथ राजभर के बीच कहासुनी होने लगी। धीरे- धीरे दोनों पक्षों से लोग एकत्रित हो गए। इसी बीच दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। जिसमें दोनों पक्षो से नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । जिसमें एक पक्ष से प्यारेलाल (60),विजय(45),गीता देवी(40), संदीप (22) और दूसरे पक्ष से धर्मनाथ (35), सुनीता देवी (30),झबला देवी (40),राजनाथ (45), संदीप (20) गंभीर रूप से घायल है।सभी घायलों का उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख प्यारेलाल व संदीप को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दोनों पक्षो ने नेवढ़िया थाने में तहरीर दे दिया है।इस संदर्भ में थानाध्यक्ष नेवढ़िया विनोद यादव ने बताया कि दोनों पक्षो से तहरीर मिली है। जांचकर उचित कार्यवाई की जाएगी।