{"_id":"5bc4dbf1bdec2269bb41f100","slug":"15396279886-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजिस्ट्री कार्यालय में पोते ने फाड़ दिया वसीयत के कागजात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रजिस्ट्री कार्यालय में पोते ने फाड़ दिया वसीयत के कागजात
Updated Tue, 16 Oct 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
शाहगंज। रजिस्ट्री कार्यालय में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अपने एक पुत्र को वसीयत करने पहुंची वृद्धा का पोता मौके पर पहुंच गया। उसने इसका विरोध करते हुए वसीयत के दस्तावेज को फाड़ दिया और मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
नगर के पुराना चौक निवासी जमीरुन्निशां पत्नी अहमद हुसैन अपने पुत्र सलीम को पंजीकृत वसीयत करने के लिए सोमवार की शाम चार बजे रजिस्ट्री कार्यालय पहुंची। कार्यालय में वसीयत के दस्तावेज की कार्रवाई चल ही रही थी कि इसकी बात की भनक वृद्धा के दूसरे पुत्र के बेटे (पोते) को हुई तो वह रजिस्ट्री कार्यालय पहुंच गया। मौके पर नाराज युवक वसीयत का विरोध करने लगा। इसी बीच मौका पाकर वसीयत दस्तावेज को छीनकर फाड़ दिया और मौके से फरार हो गया। घटना से रजिस्ट्री कार्यालय में अफरा तफरी मच गई। वृद्धा ने पोते के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दिया है। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी है।