{"_id":"5bbf97cabdec224fec084087","slug":"153928286316-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाबीर हत्याकांड का चौथा आरोपी भी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महाबीर हत्याकांड का चौथा आरोपी भी गिरफ्तार
Updated Fri, 12 Oct 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
बक्शा। स्थानीय थाने की पुलिस ने महावीर यादव हत्याकांड के आरोपी 12 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। हत्यारोपी संदीप यादव निवासी बेतीकला थाना कोइरीपुर चांदी सुल्तानपुर फरार चल रहा था। उस पर एसपी ने 12 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इस मामले में तीन हत्यारोपियों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।
बक्शा थानाध्यक्ष अरविंद कुमार यादव ने बताया कि ऊदपुर मड़ैया गांव निवासी महावीर यादव की हत्या जमीन विवाद को लेकर की गई थी। 19 मई को अपहरण कर चलती स्कार्पियो में हत्या करने के बाद हत्यारों ने शव को बेलापार गांव में नहर किनारे फेंक दिया था। मृतक का नाती अरविंद अपनी बड़ी मौसी के लड़के समर बहादुर यादव के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। घटना के दिन आरोपियों ने स्कॉर्पियो में अपहरण कर गला कसकर हत्या कर दी थी। चार हत्यारोपियों में से समर बहादुर, अरविंद यादव और राजकुमार यादव को पहले ही पुलिस जेल भेज चुकी है। जबकि हत्या में फरार चल रहा चौथा आरोपी संदीप यादव पर पुलिस अधीक्षक ने 12 हजार का इनाम घोषित किया था। मुखबिर की सूचना पर बुधवार को सुबह 11.30 बजे पुलिस ने उसे शिवगुलामगंज बाजार से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।