फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   उच्चकों ने झांसा देकर महिला से उड़ाए 21 हजार

उच्चकों ने झांसा देकर महिला से उड़ाए 21 हजार

Tue, 09 Oct 2018 12:04 AM IST
Updated Tue, 09 Oct 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
खुटहन। कस्बा स्थित एसबीआई बैंक शाखा पर आई महिला को कागज की गड्डी के ऊपर पांच सौ की नोट लगा लाखों की लालच देकर दो उच्चकों ने उसके झोले में रखा 21 हजार उड़ा दिया। बाद में महिला ने जब गड्डी के भीतर रद्दी कागज देखा तो उसके होश उड़ गए। महिला ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

करौंदी थाना क्षेत्र के गजेंद्रपुर गांव निवासी हौसिला देवी पत्नी राजेंद्र का एसबीआई में खाता है। वह सोमवार को एसबीआई से 21 हजार रूपए निकाल उसे झोले में रख घर के लिए निकली। बैंक गेट पर ही उसे दो अज्ञात युवक मिल गए। एक युवक उससे अपना खाता यहां न होने की दुहाई देकर एक पांच सौ की गड्डी महिला से अपने खाते में जमा करने की जिद करने लगा। दूसरा युवक गड्डी को महिला के झोले में रखने लगा। महिला पैसे लेकर बैंक के भीतर जाकर उसे जमा करने की पर्ची भरने लगी। इसी बीच जब उसने झोले मे हाथ डाला तो उसमें गड्डी तो थी। लेकिन उसने जो अपना पैसा रखा था वह नदारत था। जब उसने गड्डी को देखा तो वह खुल गई। उसके भीतर सब रद्दी कागज लगे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed