फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   बीच सड़क पर खराब हुआ ट्रक, लगा जाम

बीच सड़क पर खराब हुआ ट्रक, लगा जाम

Sat, 29 Sep 2018 01:16 AM IST
Updated Sat, 29 Sep 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
मडियाहूं। जौनपुर-मिर्जापुर मार्ग पर मडिय़ाहूं कोतवाली क्षेत्र के रसैना के पास शुक्रवार को सुबह एक ट्रक बीच सड़क पर ही खराब हो गया। जिससे सड़क पर लंबा जाम लग गया। करीब आठ घंटे बाद पुलिस ने खराब ट्रक को किनारे करवाकर यातायात बहाल करवाया।

सुबह करीब आठ बजे मडिय़ाहूं से जौनपुर की ओर जा रहा ट्रक रसैना के पास सुबह आठ बजे खराब हो गया। 11 बजे तक करीब पांच किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। इस दौरान तमाम वाहनों को पुलिस ने रूट बदलकर पास करवाया। शाम को करीब छह बजे पुलिस ने ट्रक को किनारे करवाकर जाम समाप्त करवाया। जाम इस करदर लगा कि बाइक और साइकल सवार भी फंसे रहे। कई स्कू ल वाहन भी जाम में फंस गए। जिससे बच्चे स्कूल नहीं पहुंच सके। सूचना मिलने पर अभिभावक मौके पर पहुंचे और बच्चों को रास्ते से ही लेकर किसी तरह वापस घर लौटे। हरिहर सिंह पब्लिक स्कूल, डी बी एस स्कूल समेत कई अन्य स्कूलों के वाहन भी सुबह जाम में फंस गए। काफी देरतक चालक जाम खुलने के इंतजार में रहे लेकिन देर होने पर विद्यालय प्रशासन को खबर दी दई जहां से बच्चों के अभिभावकों को सूचना दी गई और अभिभावक मौके पर पहुंचकर बच्चों को किसी तरह बस से उतारकर घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed