{"_id":"5ba7e284867a557f6f60d363","slug":"15377291362-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपसी विवाद में जमकर चली लाठियां, कई घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आपसी विवाद में जमकर चली लाठियां, कई घायल
Updated Mon, 24 Sep 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नेवढ़िया। थाना क्षेत्र के कोलवारी गांव में बीती रात लगभग दस बजे दो पक्षों में हुई मारपीट में कई गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कैलाशनाथ बिंद के घर दावत था। किसी बात को लेकर उनका अपने भाई सागर बिंद से कहासुनी के बाद शनिवार की रात में मारपीट हो गई। मारपीट में दोनों पक्षों के फत्तूपुर निवासी संजय गौतम, कैलाशनाथ बिंद, 65 वर्ष, जिलेदार 38 वर्ष, सागर 50 वर्ष, गोरख 22वर्ष ,मुकेश 40 वर्ष सहित छह लोगों को चोटें आई। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी रामनगर एंबुलेंस से भेजा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों का इलाज कराया। और मौके से एक को गिरफ्तार कर लिया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।