फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   नदी में ड़ूबे किशोर का दूसरे दिन मिला शव

नदी में ड़ूबे किशोर का दूसरे दिन मिला शव

Wed, 12 Sep 2018 12:33 AM IST
Updated Wed, 12 Sep 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के शाही पुल के पास सोमवार को नहाते समय गोमती नदी में डूबे किशोर का दूसरे दिन मंदलवार को धर्मापुर के आगे नदी में शव मिला। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का दफ्न कर दिया।

नगर कोतवाली क्षेत्र के उर्दू बाजार निवासी सलीम अहमद का बेटा तालिब उर्फ जावेद (14) सोमवार को दोपहर नदी में नहाते समय डूब गया था। वह मोहल्ले के अपने साथियों के साथ नदी में नहाने आया था। उफनाई नदी में शाही पुल से छलांग लगा रहे थे। साजिद ने भी नदी में छलांग लगाई लेकिन देर तक वह पानी से ऊपर नहीं आया तो उसके साथियों ने शोर मचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू की लेकिन देर शाम तक किशोर का पता नहीं चला। दूसरे दिन धर्मापुर और केराकत के बीच नदी में किशोर का शव उतराया हुआ मिला। सूचना पर पहुंचे परिजन शव लेकर घर पहुंचे तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed